फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pharmacy department will get three labs and three class rooms

Bareilly News: फार्मेसी विभाग को मिलेंगी तीन लैब व तीन क्लास रूम

Tue, 10 Feb 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy department will get three labs and three class rooms
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग को इस वर्ष के अंत तक तीन प्रयोगशालाएं और तीन क्लास रूम मिल जाएंगे। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत एक फार्मेसी विभाग संचालित करने के लिए 14 अलग-अलग लैब होनी चाहिए, जबकि विश्वविद्यालय में मौजूदा परिस्थितियों में आठ लैब में ही 14 लैब दिखाई जा रही हैं। जबकि आठ लैब ही पूर्ण रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग की ओर से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया। जिसे पीएम ऊषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत इस लैब का निर्माण करीब एक करोड़ दस लाख की लागत से होगा। पीएम ऊषा के नोडल प्रो. संजय मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से फार्मेसी विभाग को लैब के निर्माण के लिए जगह चाहिए थी। जिसे चिन्हित करके, काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य यूपीपीसीएल की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केके महेश्वरी ने बताया कि इस समय मौजूदा विभाग में चार क्लास रूम संचालित हैं, वहीं प्रयोगशालाओं व कक्षाओं को एडजस्टमेंट संचालन किया जा रहा था। नए निर्माण के साथ नई तीन नई प्रयोगशालाएं मिलेंगी, साथ ही तीन कक्षाएं भी संचालित होंगे। अब तक एमफार्मा के फार्माकोलॉजी, फार्मास्यूटिक्स व फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री की कक्षाएं लगेंगी, साथ ही इनकी लैब भी संचालित होंगी। इससे रिसर्च के करीब 50 शोधार्थियों व 90 एफार्मा के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अब नए स्पेस मिलने से कक्षाओं व लैब का संचालन ठीक से किया जा सकेगा। जिसके बाद आधुनिक उपकरण मंगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed