फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pharma company asks for stock of antibiotic drug Pentides back

Bareilly News: फार्मा कंपनी ने वापस मांगा एंटीबायोटिक दवा पेंटिड्स का स्टॉक

Fri, 23 Aug 2024 05:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Pharma company asks for stock of antibiotic drug Pentides back
- दवा कारोबारियों को भेजा पत्र, पैकिंग में हवा भरने से गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका
विज्ञापन


बरेली। उत्तराखंड की दवा निर्माता फार्मा कंपनी एबोट ने एंटीबायोटिक दवा पेंटिड्स का स्टॉक देश भर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से लौटाने को कहा है। कंपनी की ओर से जारी पत्र में दवा की पैकिंग में हवा भरने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
वापस मंगाई गईं पेंटिड्स की ये दवाएं 800, 400, 200 एमजी वाली हैं। विक्रेताओं से इनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के लिए भी कहा है। जख्म भरने के लिए यह दवा काम आती है। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश ने व्हाट्सएप पर प्राप्त फार्मा कंपनी के पत्र का हवाला देते हुए सभी कारोबारियों को बिक्री बंद करते हुए स्टॉक को वापस करने के लिए कहा है। सहायक आयुक्त संदीप कुमार ने दवा के सैंपल की जांच कराने की बात कही है। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी के मुताबिक दवा की पैकिंग के दौरान हवा भरने का हवाला देते हुए फार्मा कंपनी ने दवा का स्टॉक 25 अगस्त तक वापस मंगाया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

--------------
प्रतिमाह पांच लाख रुपये का होता है कारोबार
दवा कारोबारियों के मुताबिक जिले में पेंटिड्स एंटीबायाेटिक दवा का कारोबार प्रतिमाह करीब पांच लाख रुपये होता है। पेंटिड्स 200 एमजी की एक टैबलेट की कीमत 1.35 रुपये, 400 एमजी की 2.40 रुपये, 800 एमजी की 4.30 रुपये है। दवा कई वर्षों से बेची जा रही है। सर्वाधिक मांग ग्रामीण इलाकों में होती है। शहर में नई जेनरेशन की एंटीबायोटिक दवाएं ही बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed