फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pharma companies are distributing factors, life may be in danger

Bareilly News: फार्मा कंपनी बांट रही फैक्टर, खतरे में पड़ सकती है जान

Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Pharma companies are distributing factors, life may be in danger
बरेली। हीमोफीलिया मरीजों को अवैध तरीके से फैक्टर उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है। जीवन रेखा हीमोफीलिया जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने एडी एसआईसी से मुलाकात कर फार्मा कंपनी के फैक्टर से लोगों की जान संकट में पड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर समिति पदाधिकारियों ने मांग की अगर कोई कंपनी फैक्टर बांटने के नाम पर जिला अस्पताल में शिविर आयोजित करना चाहे तो उन्हें अनुमति न दी जाए। बताया कि एक फार्मा कंपनी की ओर से हीमोफीलिया के मरीजों को फैक्टर वितरित किया जा रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए मरीजों से संबंधित फैक्टर का प्रयोग न करने की जानकारी दी गई, क्योंकि बगैर विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में लगाया गया फैक्टर जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष रेखा रानी का कहना है कि जिला अस्पताल में अधिकृत फैक्टर ही लगवाएं। इस दौरान रामकिशोर, महेंद्र पाल व अन्य मौजूद रहे। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक समिति ने संबंधित फार्मा कंपनी से वितरित किए जा रहे फैक्टर प्रकरण की जांच की मांग की, लेकिन हम किसी फार्मा कंपनी के खिलाफ जांच नहीं करा सकते। लिहाजा, समिति पदाधिकारियों को उच्चाधिकारियों से संपर्क करने का सुझाव दिया है। अस्पताल में मेडिकल कारपोरेशन से प्राप्त अधिकृत फैक्टर ही लगाए जाते हैं। कोई फार्मा कंपनी अस्पताल में फैक्टर नहीं बांट सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed