{"_id":"61b23724917f1949d1479ccf","slug":"petroleum-goods-train-derailed-in-bareill-amla-station-of-moradabad-railway-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी मालगाड़ी: पानीपत के प्याला डिपो से आंवला ला रही थी पेट्रोल, हादसे की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी मालगाड़ी: पानीपत के प्याला डिपो से आंवला ला रही थी पेट्रोल, हादसे की सूचना से मचा हड़कंप
Thu, 09 Dec 2021 10:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद रेल मंडल के आंवला स्टेशन पर बृहस्पतिवार को मालगाड़ी का ऑयल वैगन पटरी से उतर गया। घटना उस समय हुई जब पेट्रोल लदी ट्रेन को आंवला स्टेशन से तेल डिपो में ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि वैगन पटरियों से उतरने के बाद भी पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना पर आंवला से लेकर बरेली तक रेल अधिकारियों और आरपीएफ में हड़कंप मचा रहा। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल लेकर मालगाड़ी दोपहर करीब एक बजे आंवला स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन से ट्रेन को तेल डिपो रवाना किया गया, तभी एक वैगन पटरी से उतर गया। ट्रेन के डगमगाने पर ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
इस बीच करीब 30 से 40 मीटर तक पहिया घिसटते चले गए। ड्राइवर ने घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल को दी। डिरेलमेंट की बात सुनते ही आला अफसर तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। आंवला स्टेशन और तेल डिपो का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। घंटों की मशक्कत के बाद वैगन को वापस पटरी पर लाया जा सका।
विज्ञापन
घटना के बाद पीछे की ओर वाले वैगन काटकर उन्हें करेंगी स्टेशन भेजा गया। हादसे से रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस बीच आंवला स्टेशन से गुजरने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया। आंवला के स्टेशन अधीक्षक केके सक्सेना ने बताया ट्रेन पानीपत के प्याला डिपो से पेट्रोल लोड करके आई थी। डिपो के अंदर जाते समय डिरेलमेंट हुआ।

Trending Videos
टूट गए 99 स्लीपर
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो पटरी से उतरने के बाद वैगन के पहिए काफी दूर तक घिसटते चले गए। इससे 99 स्लीपर टूट गए। घटना के बाद पीछे के वैगन कटवा कर उन्हें करेंगी स्टेशन पर खड़ा किया गया। देर शाम तक यहां मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा सका।
डिरेलमेंट की जानकारी पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। कोई टेक्निकल समस्या आने की वजह से हादसा हुआ। हादसे की जांच शुरू कराई गई है।- सुधीर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, मुरादाबाद रेलवे मंडल