{"_id":"656ec81e60173577d501bc54","slug":"petrol-pump-manager-dies-in-road-accident-on-highway-in-bareilly-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत
Tue, 05 Dec 2023 12:20 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:20 PM IST
सार
इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी युवक सोमवार शाम शादी समारोह में गया था। रात में लौटते वक्त डीपीएस कॉलेज के पास किसी वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रशांत सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी राघवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा प्रशांत सिंह राघव सोमवार रात बरेली से शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से धनेटा की तरफ लौट रहा था। यहां प्रशांत किराये के मकान में रहकर धनेटा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करता था। सीबीगंज थाना क्षेत्र में डीपीएस कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारकर दी जान, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब में रखे कागज की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा और प्रशांत के रूप में उसकी पहचान कर ली। प्रशांत की पत्नी शीतल मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। प्रशांत का एक बेटा है।