फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pump manager dies in road accident on highway in Bareilly

Bareilly News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत

Tue, 05 Dec 2023 12:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 12:20 PM IST
सार

इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी युवक सोमवार शाम शादी समारोह में गया था। रात में लौटते वक्त डीपीएस कॉलेज के पास किसी वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई।  
 

विज्ञापन
Petrol pump manager dies in road accident on highway in Bareilly
प्रशांत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


थाना सुभाष नगर क्षेत्र के इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी राघवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा प्रशांत सिंह राघव सोमवार रात बरेली से शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से धनेटा की तरफ लौट रहा था। यहां प्रशांत किराये के मकान में रहकर धनेटा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करता था। सीबीगंज थाना क्षेत्र में डीपीएस कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारकर दी जान, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब में रखे कागज की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा और प्रशांत के रूप में उसकी पहचान कर ली। प्रशांत की पत्नी शीतल मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। प्रशांत का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed