फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pipes of three bikes parked in the house were found cut, the tanks were empty.

Bareilly News: घर में खड़ी तीन बाइकों के पेट्रोल पाइप कटे मिले, टंकी थीं खाली

Mon, 29 Jan 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Petrol pipes of three bikes parked in the house were found cut, the tanks were empty.
फरीदपुर। अजय गुप्ता की बाइक सहित उनके घर में खड़ीं तीन बाइकों के पेट्रोल पाइप कटे होने और टंकियां खाली होने की बात कहकर तहेरे भाई ने हत्या की साजिश का अंदेशा जताया। हालांकि पुलिस ने इसे दोपहर बाद की गई शरारत बताकर खारिज कर दिया।
विज्ञापन

अजय गुप्ता, उनके तहेरे भाई राजेंद्र और राजेंद्र के भाई की बाइक अजय के घर पर ही खड़ी होती थीं। दोपहर बाद राजेंद्र व परिजनों ने बताया कि तीनों बाइकों के पेट्रोल पाइप कटे हुए हैं। किसी की टंकी में पेट्रोल नहीं था। राजेंद्र ने बताया कि अजय की बाइक में तीन-चार लीटर पेट्रोल हमेशा रहता था। उसका हलवाई का काम था और वह बाइक से कारीगरी का सामान लाता रहता था। राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने मौके पर आए पुलिसकर्मियों को बाइकों में पेट्रोल न होने व पाइप कटे होने की जानकारी दी। इसको लेकर मोहल्ले में चर्चा और तेज हो गई कि कहीं पेट्रोल डालकर तो इन लोगों को नहीं जला दिया गया।
विज्ञापन

-----
पुलिस ने खारिज किया तर्क
बाइकों की पेट्रोल टंकी खाली होने व पाइप कटे होने के तर्क को पुलिस ने खारिज कर दिया। कहा कि दिन में जब अग्निशमन व फॉरेंसिक टीम समेत अधिकारियों ने जांच की तो इस तरह की स्थिति नहीं थी। शाम को अचानक यह बात जोरशोर से प्रचारित की जा रही है। बताया कि न तो कमरे में और न ही शवों पर पेट्रोल की गंध के निशान मिले। पोस्टमॉर्टम में भी पेट्रोल से जलकर मौत का संकेत नहीं मिला। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घर में दिन भर घुसे रहे। यह शरारती तत्वों की हरकत है। एसएसपी ने यह भी तर्क दिया कि पेट्रोल डालते या आग लगाते समय लोग बचने को भाग सकते थे और इस स्थिति में उनके शव गेट के पास मिलते, जबकि सभी शव वहीं मिले जहां वह सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दंपती का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
फर्रखपुर नई बस्ती के श्मशान में रात नौ बजे अजय व उनकी पत्नी का एक ही चिता पर लिटाकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं तीनों बच्चों को इसी श्मशान में एक ही जगह दफना दिया गया।
----
जांच पूरी होने तक पुलिस ने बंद किया मकान
फरीदपुर। घटनास्थल पर जांच पड़ताल पूरी करने तक पुलिस ने मकान बंद कर दिया है। रविवार शाम चार बजे दोबारा से घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। बाइकों के कटे पाइप भी चेक किए। पाया कि दो बाइक लंबे समय से खड़ी हैं और धूल जमी है। घटनास्थल पर साक्ष्य में छेड़छाड़ न हो और सबूत न मिट जाएं, इसलिए पुलिस ने मकान को ताला बंद कर दिया। संवाद

----
एडीएम प्रशासन ने बिजली अफसरों को लगाई फटकार
अधिकारियों के निर्देश के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे। तीन घंटे तक बुलाने के बाद भी अधिकारी नहीं आए तो एडीएम प्रशासन ने फोन कर फटकार लगाई। नाराजगी के बाद विद्युत निगम के एक्सईएन फरीदपुर व जेई घटनास्थल पर पहुंचे।

---
कमरे में जलता रहा परिवार, नहीं सुनाई दीं चीखें
कमरे के अंदर आग से पूरा परिवार जिंदा जलता रहा लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। मासूम बच्चों सहित परिवार के पांचों सदस्य जैसे लेटे थे, वैसे ही लेटे रह गए और जिंदा जल गए। शनिवार रात किस वक्त यह हादसा हुआ? ये किसी पड़ोसी को नहीं पता। घर के तीन तरफ मकान बने हुए हैं। उन मकानों में लोग रहते हैं फिर भी पांच जिंदगियां जलकर खत्म हो गईं और रविवार सुबह आठ बजे लोगों को पता चल सका। पुलिस का मानना है कि शॉर्ट सर्किट आदि से पहले आग लगी और धुंआ सांसों में भर जाने से परिवार उठ नहीं सका। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने भी इसी तरह की आशंका जताई पर यह भी कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही घटना की सही वजह पता चल पाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed