{"_id":"61d5ff1c8a91cc41ed5b76a8","slug":"permited-to-ovaisi-meeting-bareilly-news-bly4716436176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी आज मिशन कंपाउंड में करेंगे सभा, अनुमति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी आज मिशन कंपाउंड में करेंगे सभा, अनुमति मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बृहस्पतिवार को बरेली में मिशन कंपाउंड में ‘चलो बरेली... भरो बरेली’ सभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने बुधवार देर रात सभी शर्तें पूरी होने के बाद सभा की अनुमति दे दी है। रात में अनुमति मिलने के साथ ही, पार्टी पदाधिकारी सभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बारिश के माहौल को देखते हुए सभा स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। पहले यह सभा इस्लामिया कॉलेज मैदान में होनी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कॉलेज ग्राउंड में आयोजन पर आपत्ति दर्ज करा दी थी। बुधवार देर रात ही पार्टी जिलाध्यक्ष अन्ने अंसारी और समाजसेवी शाहीन रजा खान उर्फ राजू शमीम ने मिशन कंपाउंड में आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बृहस्पतिवर को सीएमओ, एलआईयू, सीओ फर्स्ट, एसएचओ से मिशन कंपाउंड में आयोजन की अनुमति मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय ने रात आठ बजे प्रस्तावित ‘चलो बरेली.. भरो बरेली’ के कार्यक्रम आयोजन की अनुमति प्रदान की है। साथ ही, अनुमति पत्र में दिए गए निर्देश के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता तौफीक प्रधान के मुताबिक असदुद्दीन औवैसी सभा को संबोधित करने से पहले आला हजरत दरगाह पहुंचकर मजार शरीफ पर चादर पेश करेंगे। इसके बाद करीब एक बजे मिशन कंपाउंड पहुंचेंगे। वह दिल्ली से अपने काफिले के साथ बरेली पहुंचेंगे। जनसभा में बरेली की सभी नौ विधानसभाओं के एआईएमआईएम प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।