फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Performance of rituals... 40 bonfires were lit in Amla and six places in Sirauli.

Bareilly News: रस्म अदायगी...आंवला में 40 तो सिरौली में छह स्थानों पर जलवाए अलाव

Sat, 20 Dec 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Performance of rituals... 40 bonfires were lit in Amla and six places in Sirauli.
आंवला। पशुधन मंत्री के आवास के बाहर अलाव तापते लोग-संवाद
आंवला/सिरौली। कड़ाके की सर्दी में आंवला और सिरौली कस्बे में जलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को डेढ़ लाख की आबादी वाले आंवला कस्बे में 40 तो सिरौली में केवल छह जगहों पर अलाव जलवाए गए। इससे मुख्य चौराहों समेत अन्य जगहों पर लोग ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए तो कुछ कचरा जलाकर राहत पाते हुए देखे गए। आंवला में कुछ लोगों का आरोप है कि कस्बे में अलाव चुनिंदा जगहों पर जलवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को करीब 40 जगह पर अलाव जलवाए गए। कुछ लोगों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को अन्य जगहों पर अलाव के लिए व्यवस्था करना चाहिए। बजट पास करना चाहिए।
विज्ञापन

पशुधन मंत्री के आवास के पास, अवंती बाई लोधी चौराहा, अलीगंज रोड तिराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंज त्रिपोलिया, टेड़ेश्वर मंदिर गंज, घंटाघर चौक के स्थानीय लोगों राजेंद्र गुप्ता राजू, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, विजय श्रीमाली आदि ने बताया कि इस बार अभी तक इन स्थानों पर अलाव के लिए पालिका ने लकड़ी नहीं भेजी है, जबकि यह सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले इलाके में है। इन क्षेत्रों के लिए अभी तक बजट पास नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल 100 से अधिक जगहों पर थी व्यवस्था
आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. नितिन शर्मा और स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कुछ चुनिंदा जगहों पर अलाव लगवाए जा रहे हैं। बाकी नगर के लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। कुछ लोग खुद से अपने अलाव लगाकर रहे हैं, जबकि पिछले साल इस समय 100 से अधिक जगहों पर अलाव जलवाए गए थे। निकाय चुनाव से ठीक पहले पालिका में शामिल हुए गांव नगरिया सतन, अबादानपुर मिर्जापुर, बेहटाजुनु के निवासी अभय प्रताप सिंह, सुरेंद्र मौर्य, हरीश मौर्य आदि ने बताया कि उनके यहां अभी तक पालिका ने अलाव नहीं जलवाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिछले साल पांच-छह लाख रुपये हुए थे खर्च
ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष अलाव जलाने के नाम पर करीब पांच से छह लाख के बीच खर्च हुए थे। फिलहाल, पालिका क्षेत्र के 40 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर इनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है।
--
अलाव का कोई अनुमानित बजट नहीं है। जिस दिन धूप खिलेगी। उस दिन अलाव नहीं जलेंगे। क्योंकि अधिक कोहरा होने पर ही अलाव जलवाए जाते हैं।
- सैयद आबिद अली, चेयरमैन, नगर पालिका, आंवला
------------

सिरौली में लोगों में रोषसिरौली कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तीन दिन से मुख्य अड्डे पर रैन बसेरा, आंवला अड्डा, अस्पताल के सामने उर्स की पुलिया समेत छह जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, जबकि हर साल लगभग सौ स्थानों पर अलाव जलवाए जाते हैं। इसको लेकर कस्बे में आमजनों में नाराजगी जताई है। नपं अध्यक्ष चमन सकलैनी ने बताया कि पिछले साल अलाव के लिए चार लाख रुपये निकाले गए थे। इस बार हर चौराहे पर अलाव लगवाए जाएंगे। फिलहाल, इसके लिए लकड़ियों रेट निर्धारित कर खरीदारी की जाएगी। इसके बाद बजट पास किया जाएगा।

-----
गांवों में अलाव न जलने से लोग परेशान
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में अलाव न जलने से ग्रामीण ठिठुर रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से अलाव जलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि हर एक ग्राम पंचायत में अलाव जलाए जाएं। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। बीडीओ रमाशंकर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में अलाव जलाए जाएं। अगर कहीं भी अलाव नहीं जल रहे हैं तो जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article