{"_id":"67647c03ca5ad8b3c2097c67","slug":"people-worried-due-to-dust-flying-at-railway-crossing-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100962-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर धूल उड़ने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर धूल उड़ने से लोग परेशान
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य और लगातार निकलते वाहनों की वजह से चारों ओर धूल उड़ रहा है, जिससे राहगीरों से लेकर दुकानदारों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद पानी का छिड़कांव कर खानापूर्ति किया जा रहा है। इससे राहत मिलता न देखकर दुकानदार ठंड में भी पंखा चलाने को मजबूर है।
कस्बे के दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके चलते क्राॅसिंग के दोनो तरफ पिलर बंनाने के लिए खोदाई का कार्य किया जा रहा है। इससे मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा पानी का छिड़काव लगातार नहीं होने से वाहन निकलने के कारण उठती हुई धूल से स्थानीय दुकानदारों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।
स्टेशन रोड जनरल स्टोर के मालिक बबलू गोयल धूल दुकान से बाहर निकालने के लिए ठंड में भी पंखा चला रहे हैं। दातागंज मार्ग पर किराना स्टोर के मालिक मोनू अग्रवाल ने कहा कि धूल से राहत दिलाने के लिए पानी का लगातार छिड़काव होना चाहिए। इधर, कार्यदायी संस्था के कर्मचारी आरिफ ने बताया कि पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। अब और अधिक छिड़काव कराया जाएगा। संवाद