{"_id":"68605baf0e5ccddcbf0aefa8","slug":"people-with-dr-ambedkars-ideology-are-being-targeted-bareilly-news-c-4-bly1015-671571-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉ. आंबेडकर की विचारधारा वाले लोगों को बनाया जा रहा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉ. आंबेडकर की विचारधारा वाले लोगों को बनाया जा रहा निशाना
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस नेता और राज्यसभा के सदस्य तनुज पुनिया ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की विचारधारा वाले लोगों को टारगेट किया जा रहा है। भाजपा के राज में कानून का डर खत्म हो गया है। इसीलिए कुछ लोग जानबूझकर डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और उनकी प्रतिमाओं को निशाना बना रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि भाजपा में आते ही ऐसे लोगों के दाग धुल जाते हैं।
तनुज पुनिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नवाबगंज के गंगापुर पहुंचा। जहां कुछ दिन पहले आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। लौटने के बाद सर्किट हाउस में कहा कि जिस जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से अतिक्रमण हटाया जाए। भविष्य में कोई विवाद न हो। प्रशासन सुनिश्चित कराए। मौके पर तहसीलदार और सीओ ने इसे लेकर भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी , प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा शामिल रहे। घटना की निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और भाजपा पर सियासी तीर चलाए। नेताओं ने कहा डबल इंजन सरकार तो ढिंढोरा पीटती है कि उसके शासनकाल में कहीं पर भी कोई घटना नहीं हो रही है, लेकिन लगातार पूरे प्रदेश में असामाजिक तत्वों का बोलबाला नजर आ रहा है। इस दौरान कृष्णकांत शर्मा, इलियास अंसारी, जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे । वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राज शर्मा ने अपनी टीम के साथ पीलीभीत बाइपास पर सांसद का स्वागत किया। ब्यूरो