फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People will not face any problem in getting ration, food warehouse is ready

Bareilly News: लोगों को नहीं होगी राशन लेने में परेशानी, खाद्य गोदाम बनकर तैयार

Thu, 06 Feb 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
People will not face any problem in getting ration, food warehouse is ready
शेरगढ़। विकास खंड के गांव नगरिया कला में अन्नपूर्णा खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से 8.89 लाख रुपये की लागत से बनाए गए खाद्य गोदाम का शुभारंभ भाजपा के एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने किया। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों से लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को नगरिया कलां गांव में नवनिर्मित अन्नपूर्णा खाद्य गोदाम के उद्घाटन के बाद एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि उपभोक्ताओं को राशन आदि लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए की धनराशि से यह तैयार कराया गया है। अब ग्रामीण आसानी से राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन

बीडीओ सुखपाल सिंह ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास सर्वेक्षण, फैमिली आईडी को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आवास सर्वेक्षण के लिए साइट खुली हुई है। ग्रामीण अपना सर्वेक्षण स्वयं कर सकते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, जिला पंचायत सदस्य मुन्नू गंगवार, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर वीरपाल सिंह, ग्राम प्रधान इस्राइल मंसूरी, राशन विक्रेता सुनीता मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed