फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People will enter the city after paying their respects to Lord Bholenath and Nandi in Bareilly

Bareilly News: भगवान शिव के साथ नंदी को प्रणाम कर शहर में प्रवेश करेंगे लोग, नए रंग-रूप में नजर आएगा झुमका

Wed, 14 Jan 2026 10:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 10:20 AM IST
सार

बरेली में बीडीए ने झुमका चौराहे पर सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया है। यहां बने अवैद्यनाथ द्वार के पास नंदी की मूर्ति भी लगाई जा रही है। इसके साथ ही झुमका भी नए रंग-रूप में नजर आएगा। 

विज्ञापन
People will enter the city after paying their respects to Lord Bholenath and Nandi in Bareilly
अवैद्यनाथ द्वार पर बन रही नंदी की मूर्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में झुमका चौराहे पर बने अवैद्यनाथ द्वार पर भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति भी लगाई जा रही है। जल्द ही दिल्ली से आने वाले लोग महादेव के साथ नंदी को प्रणाम कर शहर के अंदर प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही झुमका भी नए रंग-रूप में नजर आएगा। 
विज्ञापन


नाथ नगरी तेजी से शिवमय होने लगी है। सात नाथ मंदिरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर निर्माण के साथ ही शहर की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही यहां सुंदरीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। अवैद्यनाथ द्वार पर नंदी की मूर्ति लगाने का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahjahanpur: करोड़ों की GST चोरी करने में बैंक के सेल्स मैनेजर समेत दो गिरफ्तार, तीन पहले पकड़े जा चुके
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि भगवान शंकर की मूर्ति वहां पहले से ही लगी हुई है। जल्द ही नंदी की मूर्ति लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजऊ परसपुर तिराहा सहित अन्य जगहों पर बनाए गए प्रवेश द्वारों के आसपास भी सुंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। 

People will enter the city after paying their respects to Lord Bholenath and Nandi in Bareilly
नए रंग-रूप में नजर आएगा झुमका - फोटो : संवाद
नए रंग-रूप में नजर आएगा झुमका 
चौराहे पर लगाए गए झुमके की डिजाइन भी बदली जानी है। यहां लगाया गया झुमका उतरवाकर उसे रंग-रोगन के लिए भेज दिया गया है। यहां सुंदरीकरण करने के साथ ही आसपास के एरिया में साफ-सफाई भी कराई जा रही है। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed