{"_id":"6a27c475183e4360990fc9e9","slug":"people-tied-teenager-to-a-tree-and-beat-him-in-bareilly-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लोगों ने राजस्थान के किशोर को बांधकर पीटा, चोरी के आरोप में दी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लोगों ने राजस्थान के किशोर को बांधकर पीटा, चोरी के आरोप में दी सजा
Tue, 09 Jun 2026 01:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:15 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में सोमवार को एक किशोर को पर्स चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ। किशोर पर महिला का पर्स चुराने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
लोगों ने रस्सी से बांधे किशोर के हाथ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में जमीन की रजिस्ट्री कराने आई एक महिला का पर्स चुराने के आरोप में सोमवार दोपहर एक किशोर को रस्सी से बांधकर पीटा गया। महिला और उसके भाई ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह फरीदपुर कैसे आया और उसे यहां किसने भेजा।
विज्ञापन
पर्स उठाकर भागा था किशोर
जानकारी के मुताबिक महिला अपने भाई के साथ जमीन की रजिस्ट्री कराने आई थी। दस्तावेज लिखवाते समय महिला का पर्स सीट पर रखा था। आरोप है कि उक्त किशोर ने मौका पाकर पर्स उठा लिया और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पर्स में रखे थे 15 हजार रुपये
पर्स में करीब 15 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व अन्य सामान था। पर्स मिलने के बाद महिला ने किशोर के खिलाफ कार्रवाई से इन्कार कर दिया। उसके भाई वैभव ने भी पुलिस को लिखकर दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पर्स में करीब 15 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व अन्य सामान था। पर्स मिलने के बाद महिला ने किशोर के खिलाफ कार्रवाई से इन्कार कर दिया। उसके भाई वैभव ने भी पुलिस को लिखकर दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।