{"_id":"66ad8bd56e7a9b8ccc0b3429","slug":"people-scared-of-mysterious-explosion-discussion-of-sonic-boom-bareilly-news-c-4-lko1018-451713-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रहस्यमय धमाके से सहमे लोग, सोनिक बूम की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रहस्यमय धमाके से सहमे लोग, सोनिक बूम की चर्चा
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे रहस्यमय धमाके की आवाज से पूरा शहर हिल गया। शहर से लेकर देहात तक यह आवाज सुनी गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने की बात भी लोगों ने कही। हालांकि, गंभीर मामला न होने पर राहत की सांस ली। यह आवाज कहां से आई, इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुईं तो किसी ने भूकंप कहा तो किसी ने अन्य गतिविधि। जानकारों ने इसे सोनिक बूम बताया।
जगतपुर निवासी सचिन ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एक-दूसरे से इस बारे में जानकारी करने लगे। जगतपुर के अंबर ने बताया कि ऐसे लगा, जैसे आसमान में कोई चीज फटी हो। सीबीगंज की अलका गुप्ता ने बताया कि वह रसोई में थीं। आवाज सुनकर बाहर निकलीं। पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि आसमान में कोई धमाका हुआ है।
बरकरार रहा असमंजस
इज्जतनगर, बारादरी, किला, प्रेमनगर, श्यामगंज, रामपुर गार्डन, परतापुर, नॉर्थ सिटी, स्वालेनगर, सुभाषनगर, भरतौल, हाफिजगंज, नवाबगंज, आंवला, मीरगंज आदि इलाकों में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। यह आवाज कहां से आई, इस पर असमंजस रहा। प्रकरण पर एयरफोर्स के अधिकारियों और रक्षा जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी गतिविधि के संबंध में जानकारी से साफ इन्कार किया।
विज्ञापन
वायुसेना के सेवानिवृत्त अफसरों ने माना सोनिक बूम
सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट और सार्जेंट राकेश विद्यार्थी के मुताबिक जब लड़ाकू विमान हवा की गति से तेज उड़ान भरते हैं, तब कुछ देर बाद तेज आवाज होती है। आसमान में कई जगह वैक्यूम होता है, जहां तेज ध्वनि विस्फोटक की तरह गूंजती है। बरेली में एयरबेस है। यहां लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं। संभवत: यही कारण रहा होगा। इसे सोनिक बूम कहते हैं। यह एक मैक से ज्यादा तेजी से उड़ान भरने पर होता है। ब्यूरो