{"_id":"64cdb270dbb45d3d9c06bcc6","slug":"four-year-old-girl-dies-of-electrocution-due-to-neighbor-tied-electric-wire-on-the-door-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: सनकी पड़ोसी ने दरवाजे में छोड़ा करंट, मासूम बच्ची की तड़पकर मौत; लोगों ने आरोपी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: सनकी पड़ोसी ने दरवाजे में छोड़ा करंट, मासूम बच्ची की तड़पकर मौत; लोगों ने आरोपी को पीटा
Sat, 05 Aug 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Aug 2023 07:59 AM IST
सार
बरेली के बाकरगंज में शुक्रवार शाम को दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसने लोगों का दिल झकझोर दिया। सनकी पड़ोसी ने अपने मकान के दरवाजे में करंट छोड़ रखा था, जिसे छूने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम बच्ची का फाइल फोटो, आरोपी के घर का टूटा दरवाजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बाकरगंज में सिरफिरे पड़ोसी की हरकत से शुक्रवार को चार साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। पड़ोसी ने अपने मकान के लोहे के दरवाजे में करंट छोड़ रखा था। खेलते समय गेट के छूते ही बच्ची की तड़पकर मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
दर्दनाक घटना की शिकार हुई हिफ्जा बाकरगंज निवासी निजामुद्दीन की बेटी थी। वह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बेटी के साथ पत्नी तबस्सुम यहां रहती है। हिफ्जा शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेलते हुए पड़ोसी शमशेर उर्फ बबलू के मकान के दरवाजे तक पहुंच गई। उसे छूते ही वह चीखकर गिर पड़ी।
ये भी पढ़ें- दर्द से मिला आराम: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेशाब की थैली से निकाला 300 ग्राम का स्टोन, महिला को दी नई जिंदगी
विज्ञापन
करंट से झुलसकर हिफ्जा की मौके पर ही मौत हो गई। गली में मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। करंट से मौत का माजरा समझते ही शमसेर के घर में जा रही बिजली की लाइन काटी, फिर हिफ्जा को उठाया।

भीड़ ने आरोपी को पीटा
मासूम की सांसें थमी देख लोग भड़क गए। शमशेर के दरवाजे का दरवाजा तोड़ दिया। फिर उसे गली में खींच लाए और जमकर पीटा। बाकरगंज चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लिया। हालत देखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।पोस्टमार्टम हाउस पर बच्ची के चाचा फुरकान ने बताया कि पड़ोसी शमशेर ने घर के अंदर और छत पर कई जगह बिजली के तार खुले छोड़ रखे हैं। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। किला थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने करंट जान बूझकर छोड़ रखा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।