{"_id":"679bd50f84cb467949039a5f","slug":"people-of-two-villages-clashed-over-the-problem-of-stray-animals-sticks-were-used-bareilly-news-c-400-1-ala1001-202-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर भिड़े दो गांव के लोग, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर भिड़े दो गांव के लोग, चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
मारपीट में हो गए कई लोग घायल, एक-दूसरे के विरुद्ध पुलिस से की शिकायत
आंवला। छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायत की है।
सिहुलिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लोग इजाजत के आधार पर 25 पशुओं को लेकर कुढ्ढा गांव की गोशाला में जा रहे थे। मुसराह गांव से गुजरने पर इस गांव के ग्रामीणों ने भी उनसे अपने गांव के कुछ छुट्टा पशुओं को साथ में ले जाने को कहा। इस पर सिहुलिया के ग्रामीणों ने अनुमति के आधार पर निश्चित संख्या में पशु ले जाने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
सिहुलिया गांव में पशुओं को हांकने का आरोप
मुसराह गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के मंदिर पर धार्मिक आयोजन चल रहा था। इसी बीच सिहुलिया गांव के लोग छ़ट्टा पशुओं को हांक कर उनके गांव में ले आए। मना करने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना की शिकायत करने थाना आते समय आरोपियों ने रास्ता रोककर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि अभी कुछ रोज पहले ही सिहुलिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गोवंश की समस्या को लेकर प्रदर्शन के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा था। संवाद