फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of other communities stopped the procession of Guru Gorakhnath statue.

Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोगों ने रोकी गुरु गोरखनाथ प्रतिमा की शोभायात्रा

Mon, 21 Sep 2026 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
People of other communities stopped the procession of Guru Gorakhnath statue.
हाफिजगंज। गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा स्थापना के लिए निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर विवाद हो गया। गांव पृथ्वीपुर नगरिया में दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताकर रोका। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

हाफिजगंज क्षेत्र के गांव नउआ नगला में गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा स्थापना की जानी है। रविवार को गांव से शोभायात्रा शुरू हुई। यह छह-सात गांवों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा रविवार दोपहर तीन बजे पृथ्वीपुर नवदिया पहुंची, जहां कुछ लोगों ने वाहनों को लगाकर रास्ता रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में नई परंपरा शुरू की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और विवाद को शांत कराया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिमा स्थापना से पहले सात गांवों के मंदिरों में शोभायात्रा घुमाने की पुरानी प्रक्रिया है। दूसरे समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा में डीजे न बजाने की शर्त रखी। इस पर सहमति बनने के बाद पुलिस ने शोभायात्रा को आगे रवाना किया।संवाद
विज्ञापन

वर्जन,
लोगों को गलतफहमी हुई थी। उनको समझाया गया कि शोभायात्रा दूसरे गांव में प्रतिमा स्थापना के लिए निकाली गई थी। इसके बाद लोगों ने आपत्ति वापस ले ली। पुलिस की मौजूदगी में बिना डीजे बजाए शोभायात्रा निकाली गई। - नीलेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed