{"_id":"610976459bcf4c7c8c79b47d","slug":"people-of-gram-pradhan-party-beat-elderly-to-death-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाहजहांपुर में हमलावर देखकर भागी पुलिस, बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाहजहांपुर में हमलावर देखकर भागी पुलिस, बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या
Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष के कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान पक्ष के बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस हमलावरों को देखकर भाग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष के कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान पक्ष के बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब घायल और उसके परिजनों को लेकर अस्पताल आ रही थी तभी रास्ते में प्रधान पक्ष के लोगों ने दोबारा लाठी-डंडे लेकर घेर लिया।
लोगों को आता देखकर पुलिस मौके से भाग गई। हमलावरों ने घायल के भाई को बुरी तरह से पीट दिया। घायल के भाई को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छह-सात अन्य लोग भी घायल हो गए। घायल को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव इंदेपुर निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र का गांव के मौजूदा प्रधान हरिराम से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। 24 जून को वीरेंद्र ने हरिराम और उसके साथियों पर फर्जी किसान दिखाकर गेहूं की तौल कराने और करीबियों के खातों में सरकारी रुपये डलवाने का आरोप लगाकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसी की खुन्नस में मंगलवार सुबह वीरेंद्र के परिवार के सदस्य मौजीराम (65) पर हरिराम पक्ष के लोगों ने उस समय हमला कर दिया जब वह गांव के मंदिर में पूजा-पाठ करने गए थे। सूचना मिलने पर मौजीराम के भाई बलवीर और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कांट थाने की पुलिस घायल मौजीराम को परिजनों के साथ लेकर अस्पताल आ रही थी तभी चौराहे पर फिर से प्रधान हरिराम और उसके साथी लाठी-डंडें लेकर आ गए। हमलावरों के आक्रामक तेवर देखकर तीन-चार पुलिसकर्मी मौके से भाग गए।
इसके बाद हमलावरों ने घायल मौजीराम के भाई बलवीर (63 ) को जमकर लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में बलवीर के परिवार के सात लोग घायल हो गए। इनमें नीटू, पंकज, ओमप्रकाश, अरुण, अमित और सीमा शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
पुलिस ने गंभीर घायल मौजीराम को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बलवीर को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायलों का इलाज कर उनकी छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने बलवीर के बेटे नीटू की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की लापरवाही से बलवीर की हुई हत्या
पूर्व प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात गांव के रहने वाले ऋषिपाल के घर में दावत चल रही थी। दावत के दौरान भी हरिराम पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया था। रात में ही पुलिस को बुलाया गया था, लेकिन पुलिस ने उल्टा हमला करने वाले प्रधान पक्ष के उमेश की तहरीर पर पीड़ित पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

पूर्व प्रधान का आरोप है कि प्रधान के दबाव में आकर बगैर जांच कर पुलिस ने रात में ही पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया था। रात में ही पुलिस अगर आरोपी प्रधान पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर लेती तो मंगलवार सुबह बलवीर की हत्या नहीं होती।
पूर्व प्रधान का आरोप है कि गांव में प्रधान कागजों में फर्जी किसान दिखाकर गेहूं की खरीद और उसकी तौल कराने का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने 24 जून को डीएम से की थी। सोमवार की सुबह भी उन्होंने एसपी से शिकायत की थी। इसी को लेकर मौजूदा प्रधान रंजिश मानने लगा।
दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
-संजय कुमार, एसपी सिटी