फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of Ghaziabad-Moradabad also interested buy plots in Nathdham Township Bareilly

नाथधाम टाउनशिप: सस्ते भूखंड होने पर गाजियाबाद-मुरादाबाद के लोगों ने भी दिखाई दिलचस्पी, सात दिन में 515 आवेदन

Sat, 13 Jan 2024 07:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 07:34 AM IST
सार

बरेली में रामगंगा नदी के पार बदायूं रोड पर 650 एकड़ में नाथधाम के नाम से नई टाउनशिप बनाई जानी है। यहां भूखंड खरीदने के लिए दूसरे जिलों के लोगों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। 

विज्ञापन
People of Ghaziabad-Moradabad also interested buy plots in Nathdham Township Bareilly
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की नाथधाम टाउनशिप में गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत आसपास के कई जनपदों के लोग भूखंड लेना चाहते हैं। भूखंड के लिए पांच जनवरी से आवेदन शुरू हुए थे। मात्र सात दिन में 515 आवेदन आए हैं। इसमें 50 से अधिक पंजीकरण दूसरे जिलों के लोगों ने कराए हैं। भूखंडों के आवंटन के लिए पांच फरवरी को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।

विज्ञापन


रामगंगा नदी के पार बदायूं रोड पर 650 एकड़ में नाथधाम के नाम से नई टाउनशिप बनाई जानी है। इसमें 72 से 200 वर्गमीटर तक के भूखंड हैं। भूखंड के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें शहर के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद जैसे शहरों के लोग भी दिलचस्पी ले रहे हैं। पंजीकरण के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये सुविधाएं होंगी
सीवर सिस्टम के साथ नाथधाम टाउनशिप में 35-40 मीटर चौड़ी सड़कें प्रस्तावित हैं। रामगंगा नदी पर रिवर फ्रंट भी विकसित किया जाना है। सेंट्रल पार्क, नेबरहुड पार्क, आउटडोर व इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर टाउनशिप की शान बनेंगे। प्रत्येक चौराहे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए जगह आरक्षित की गई है। नर्सिंग होम, अस्पताल, स्कूल के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। टाउनशिप में 20 सेक्टर होंगे। आवासीय भूखंड 21 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मिलेंगे।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथधाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप शहरवासियों के लिए नई आवासीय सुविधा है। इसमें महानगरों की तर्ज पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसीलिए अन्य शहरों के लोग भी भूखंड खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed