फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People danced to Holi songs threw lots of abir-gulal in Bareilly

Bareilly News: होली के गीतों पर थिरके कदम, खूब उड़ाया अबीर-गुलाल; धूमधाम से मनाया रंगों का त्योहार

Sat, 15 Mar 2025 08:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

बरेली में शहर से लेकर देहात तक होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
People danced to Holi songs threw lots of abir-gulal in Bareilly
होली खेलते शहर के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली का त्योहार शहरभर में धूमधाम से मनाया गया। हर तरफ होली का उल्लास छाया रहा। लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बृहस्पतिवार रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसके बाद होली का खुमार शहर के लोगों पर छा गया। शुक्रवार को शहर के लोगों ने जमकर होली खेली। अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार से सब लोग रंगे नजर आए।
विज्ञापन

People danced to Holi songs threw lots of abir-gulal in Bareilly
होली पर रंगों से सराबोर हुए शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

शहर के पॉश इलाके राजेंद्र नगर व डीडीपुरम, रामपुर गार्डन में लोग में लोगों ने अपने घरों में जमकर होली का जश्न मनाया। शहरभर में युवाओं की टोलियां डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर जमकर थिरकी। ट्यूलिप ग्रांड में होलिका दहन व फूलों की होली खेली गई। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सोसाइटी में पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारत सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर होली खेली गई। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रंग लगाकर होली की बधाई दी। कालीबाड़ी, गंगापुर, सुभाषनगर, नकेपुर, श्यामगंज, चाहबाई, गुलाब नगर, शाहबाद, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर समेत अन्य इलाकों में जमकर होली खेली गई। 

विज्ञापन

रिठौरा में निकाली गई रंगयात्रा
रिठौरा कस्बे में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में निकाली गई रंगयात्रा में शामिल हुरियारों की कई मोहल्लों में स्थानीय लोगों से मोर्चाबंदी हुई। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ा।
 

बहेड़ी में भी रही होली की धूम
बहेड़ी में होली पर रंग खेलने के बाद परंपरागत रूप से होलिका दहन करने के बाद आखत डाले गए। इसके बाद नए कपड़े पहनकर लोग एक-दूसरे के यहां होली मिलने पहुंचे। गले मिलकर होली की बधाई दी। होली पर कई जगह रंगयात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed