तहसील परिसर में इश्कबाजी: आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे लेखपाल युवक और युवती, लोगों ने कर दिया हंगामा
अवकाश के चलते शनिवार को तहसील बंद थी। दोपहर के समय यहां लोगों ने एक युवक-युवती को देखा। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। युवक लेखपाल बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की बहेड़ी तहसील परिसर में शनिवार को दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती को देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। दोनों आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। इस दौरान युवक फरार हो गया। चर्चा है कि आरोपी लेखपाल है। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत किया।
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
अवकाश के चलते शनिवार को तहसील बंद थी। दोपहर के समय यहां लोगों ने एक युवक-युवती को देखा। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के थे। दोनों को आपत्तिजनक हरकतें करते देख लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस बीच युवक दीवार फांदकर फरार हो गया।
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा
सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ थाने से एक सिपाही भी मौके पर पहुंच गया। युवती को थाने लाकर पूछताछ की गई मगर उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद युवती थाने से चली गई। चर्चा है कि युवती के साथ में दूसरे समुदाय का लेखपाल था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पत्नी के कदम से पति हैरान: परिवार संग रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता, थाने से आरोपी संग बाइक पर हुई फरार
विहिप के सीताराम दुबे और बजरंग दल के शानू गंगवार ने लेखपाल पर कार्रवाई करने की मांग की। मामले में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहसील परिसर में आपत्तिजनक हरकतें करने का मामला संज्ञान में आया है। लेखपाल के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।