{"_id":"6a2c6b25194db04a2f0b7c5a","slug":"pcot-facility-to-start-at-300-bed-hospital-bareilly-news-c-4-bly1053-903797-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल में शुरू होगी पीसीओटी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल में शुरू होगी पीसीओटी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच अब आधुनिक पैथोलॉजी में होगी। चालू पैथोलॉजी के साथ ही यहां पीपीपी मोड पर प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) सेंटर बनेगा। एक रुपये के पर्चे पर सभी जांचें की जाएंगी।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, संचालन की कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सीबीसी मशीन मिलने के बाद सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। पहले से तैयार विभिन्न कक्षों में जांच सेवा बतौर ट्रायल शुरू होगी। जो खामियां मिलेंगी उन्हें दूर कर पूरी क्षमता से जांच शुरू होगी। कहा कि अभी कई जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध न होने से मरीज परेशान होते हैं। नई व्यवस्था से जांच परिसर में हो सकेगी।
ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक, पिछले दिनों पीसीओटी संचालन संबंधी रिपोर्ट शासन ने मांगी थी। इस पर मुहर लगने पर कक्ष व्यवस्था, उपकरण स्थापना, बिजली आपूर्ति समेत अन्य की परख हुई। स्टाफ संबंधित फर्म ही मुहैया कराएगा, इसलिए दिक्कत नहीं है।