फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PCB officials arrive at cleanliness over illegal polythene factories

अवैध पॉलिथीन फैक्ट्रियों पर सफाई देने नगर निगम पहुंचे पीसीबी के अधिकारी

Tue, 19 Dec 2017 01:35 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 19 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना अनुमति पॉलिथीन फैक्ट्रियां चलाने की खबर छपने के बाद कारोबारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह कार्यालय खुलते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो अधिकारी नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त को अवैध फैक्ट्रियों के संचालन पर सफाई दी। नगर आयुक्त ने पॉलिथीन के अवैध उत्पादन पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि लाइसेंसधारी फैक्ट्रियों की सूची निगम को उपलब्ध कराई जाए।
मेयर उमेश गौतम पॉलीथिन प्रयोग के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, उधर अफसरों की मिलीभगत से कई अवैध फैक्ट्रियों में पॉलीथिन का उत्पादन हो रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया तो सोमवार सुबह ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अफसर सफाई देने नगर निगम पहुंच गए। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से मिलकर उन्होंने विभागीय पक्ष रखा, लेकिन नगर आयुक्त संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने जिले में संचालित पॉलिथीन फैक्ट्रियों की सूची मांगी तो अफसर बगले झांकने लगे और बताया कि चार फैक्ट्रियाें पर लाइसेंस हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि मंगलवार तक उनके कार्यालय में वैध पॉलीथिन फैक्ट्रियों की सूची उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन

बता दें कि परसाखेड़ा, रजऊ परसपुर और पुराना शहर में पॉलिथीन बनाने की दर्जनभर फैक्ट्रियां संचालित हैं। इनमें अधिकांश फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण विभाग में पंजीकृत नहीं हैं। परसाखेड़ा स्थित नीता प्लास्टिक इंडस्ट्री समेत कुछ फैक्ट्री संचालकों का दावा है कि वे सिर्फ पैकिंग मैटेरियल ही बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम करेगा कार्यवाही
अवैध पॉलिथीन फैक्ट्रियों पर अब नगर निगम लगाम कसेगा। नगर निगम की टीम इन फैक्ट्रियों की तलाश कर जांच करेगी। इनके संचालन में किसी विभाग की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ लिखा जाएगा। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed