फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pawned daughter's wedding jewellery at Rs 2 per hundred, then invested, thugs stole the dream

Bareilly News: दो रुपये सैकड़ा पर गिरवी रखा बेटी के निकाह का जेवर, फिर किया निवेश, ठगों ने चुराया सपना

Thu, 06 Mar 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pawned daughter's wedding jewellery at Rs 2 per hundred, then invested, thugs stole the dream
बरेली। एआई का उपयोग कर डाॅलर में निवेश और मोटी कमाई का लालच देकर ठगी के कई नए मामले बुधवार को भी सामने आए। किसी ने दो रुपये सैकड़ा या ज्यादा पर जेवर गिरवी रख अपनी बचत का पैसा निवेश सन क्वांटिटेटिव एप में कर दिया। किसी ने जरूरत के लिए बचाए पैसे सात दिन में दोगुना हो जाने के लालच में लगा दिए। अब कंपनी के एप बंद करने के बाद खुद के ठगे जाने का पता लोगों को चला है।
विज्ञापन

मंगलवार को ठगी के शिकार हुए लोग घुंसा और सनैया रानी के सामने आए थे। दूसरे दिन बुधवार को दूसरे गांवों के ठगे हुए लोग भी सामने आए। ठगी का यह नेटवर्क घुंसा और सनैया रानी के अलावा तिलयापुर, गोटिया, धंतिया परसाखेड़ा, गंगापुर, अटा कायस्थान तक पहुंचा हुआ है। यहां भी साइबर ठगों के शिकार हुए लोगों ने शिकायतें की हैं। सनैया रानी के माे. इकबाल ने अपनी बचत के 35 हजार रुपये एप में निवेश कर डॉलर खरीदे थे। गोटिया के जाहिद खान, सनैया रानी के इरशाद अली और धंतिया परसाखेड़ा के चंदरुद्दीन ने भी उनकी तरह एप में बचत के पैसे लगाए। भारी रिटर्न तो दूर, दोनों को अपना पैसा तक वापस नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

गोटिया मोहल्ला के जाहिद खान ने अपनी बेटी के निकाह के लिए जेवर बनवाए थे। इन जेवर को गिरवी रख कर उन्होंने 70 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए। उन्होंने सोचा था कि जो रिटर्न आएगा। उससे जेवर छुड़वा लेंगे। बाकी पैसा निकाह में खर्च के लिए काम आएगा। अब उनकी बेटी के निकाह के लिए बनवाए जेवर भी फंस गए हैं। उनकी तरह ही गोटिया नई बस्ती के रहने वाले नौसेखा ने भी जेवर गिरवी रख करीब 50 हजार रुपये एप के जरिए डॉलर में निवेश किए थे। उन्होंने बताया कि घुंसा के लड़कों के कहने पर उन्होंने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। इसके जरिए ही पैसा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर छपने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
सन क्वांटिटेटिव एप के जरिए डॉलर में निवेश करा ठगी के मामले की खबर अमर उजाला में छपने के बाद बरेली पुलिस भी बुधवार को सक्रिय हो गई। ठगे हुए लोगों से सीबीगंज थाना की पुलिस ने संपर्क कर पूरे मामले में जानकारी ली। एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत ठगे हुए लोगों ने दर्ज कराई है। ठगी के शिकार हुए पतंग कारोबारी फरमुद्दीन ने बताया कि तहरीर दे दी है जिससे ठगों को पकड़ा जा सके।


एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला की खबर में ठगी के खुलासे के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। सीबीगंज थाना के पुलिस निरीक्षक से जहां ठगी के शिकार लोगों से बात करने के लिए कहा गया है। वहीं एसपी सिटी मानुष पारीक को खुद इस पूरे मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के लिए एसएसपी ने निर्देश दिया है। एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले की तह तक जाएंगे जिससे ठगों को सजा मिल सके।
अमर उजाला ब्यूरो
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed