{"_id":"66ecd32723755425c5030969","slug":"patrolling-increased-on-track-after-conspiracy-to-derail-doon-express-bareilly-news-c-4-bly1015-485036-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दून एक्सप्रेस डिरेल करने की साजिश के बाद ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दून एक्सप्रेस डिरेल करने की साजिश के बाद ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ाई
विज्ञापन
बरेली। रामपुर के बिलासपुर और उत्तराखंड के रुद्रपुर स्टेशन के बीच 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस को डिरेल किए जाने की साजिश के बाद मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बुधवार रात असमाजिक तत्वों ने रेल ट्रैक पर लोहे का खंभा रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की थी। लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा बच गया। काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम दून एक्सप्रेस का संचालन इज्जतनगर रेल मंडल करता है।
बुधवार रात देहरादून से चलने के बाद यह ट्रेन रात 10 मिनट की देरी से 9:40 बजे बिलासपुर पहुंची थी। वहां से चलने के बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर से पहले लोको पायलट ने देखा कि रेलवे ट्रैक पर सात से आठ फुट का लोहे का खंभा रुखा है। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। एसपी जीआरपी आरशुतोष शुक्ला ने बताया कि मंडल के तहत आने वाले रेल खंडों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनों का ज्यादा दबाव रहता है। यहां ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के साथ रेलवे गैंगमैन भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। संवाद