फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patni towards Bareilly ready to rock Bollywood

बरेली की दिशा पाटनी बॉलीवुड में धूम मचाने को तैयार

Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Patni towards Bareilly ready to rock Bollywood
द‌िशा पाटनी
करीब 15 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा तो एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बरेली का भी नाम रोशन किया। अब अपने शहर की एक और बेटी दिशा पाटनी रुपहले पर्दे पर धूम मचाने को तैयार है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी’ द अनटोल्ड स्टोरी में खास भूमिका में नजर आएंगी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। दिशा इसमें धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के किरदार में है। 
विज्ञापन

दिशा मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर में आमबाग गांव से हैं। पिता जगदीश पाटनी बरेली पुलिस में तैनात रहे तो पूरा परिवार यहीं आ गया। चौपुला स्थित पुरानी पुलिस लाइंस में इनका घर है। जगदीश पाटनी इस समय सीओ विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। जीपीएम के बाद बीबीएल स्कूल में इंटर तक पढ़ाई की। जगदीश पाटनी बताते हैं कि बड़ी बेटी सेना में कैप्टन खुशबू इस समय रानीखेत में अमेरिकी सेना के साथ चल रही ट्रेनिंग में भाग ले रही हैं। दिशा  वर्ष 2011 में लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई करने गई थी। यहां एक साल पढ़ाई की इसके बाद वहीं मिस फ्रेशर फिर मिस लखनऊ बनी। वर्ष 2012-13 में पैंटालून फेमिना मिस इंडिया में फर्स्ट रनर अप रहीं और मुंबई शिफ्ट हो गई। यहीं से उन्हाेंने चाकलेट और मोबाइल कंपनी के कई विज्ञापनों से अपनी नई पारी शुरू कर दी। पिता बताते हैं कि 28 को उनकी पत्नी, बेटी खुशबू और बेटा सूर्यांश मुंबई में आयोजित मूवी के स्पेशल प्रीमियर में जा रहे हैं। फिल्म रिलीज के तीसरे दिन सभी बैंकाक जाएंगे। यह प्लान भी दिशा ने बनाया है। उनकी मां पद्मा कहती हैं कि रक्षाबंधन पर दिशा घर आई थी, इसके बाद फिर फिल्म में बिजी हो गई। बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल बताते हैं कि दिशा बारहवीं में हेड गर्ल रहीं थीं। भाई सूर्यांश बीबीएल में कक्षा आठ का छात्र है।
विज्ञापन

कुंगफूं योगा की है चर्चा
2015 में तेलुुगु फिल्म लोफर हिट रही। अब जैकी चैन के साथ उनकी कुंगफू योगा फिल्म 28 भाषाआें में एक साथ अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। दिशा धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का रोल कर रही है जिसकी मौत कार एक्सीडेंट में हो जाती है। धोनी इस समय टीम इंडिया में शामिल होने की जद्दोजहद कर रहे थे। झा की मौत से धोनी टूट जाते हैं, लेकिन फिर भी इसका असर उनके क्रिकेट में नहीं दिखता। बाद में वह उत्तराखंड की साक्षी से विवाह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा की पसंद का बन रहा है घर
दिशा पाटनी के पुराने घर के सामने ही चौपुला पर नया घर बनाया जा रहा है। आर्किटेक दिशा की पसंद का है। फिल्म रिलीज होने के बाद वह इस घर में प्रवेश करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed