फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patients with fever and cough increased, beds falling short in district hospital

Bareilly News: बुखार-खांसी के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में कम पड़ रहे बेड

Thu, 24 Oct 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever and cough increased, beds falling short in district hospital
बरेली। बदलते मौसम में बुखार-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। कई मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में कतार लग रही है। हालत यह है कि बेड कम पड़ जा रहे हैं। सोफे पर लिटाकर मरीजों को डि्रप लगाई जा रही है। वहीं, तीन सौ बेड अस्पताल में मरीजों की संख्या न के बराबर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक रोज पहुंचने वाले मरीजों में से आधे वायरल बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें बुखार, खांसी, उल्टी और दस्त की शिकायत है। इनमें से 40-45 मरीज रोज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वहीं, 25 प्रतिशत मरीज सीने में दर्द और सांस की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी के ऊपर बने वार्ड भर गए हैं। फिलहाल, बुखार के 15 और सीने में दर्द के 12 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


एक मरीज, कई तीमारदार
वार्ड और अस्पताल में मरीजों से अधिक भीड़ तीमारदारों की है। स्टाफ का कहना है कि मना करने के बाद भी एक मरीज के साथ कई तीमारदार रहते हैं। ऐसे में वायरल बीमारियों के फैलने का भी खतरा रहता है। इससे कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेटे को बुखार है, पर नहीं मिला बेड
मेरे बेटे शहवाज को बुखार है, लेकिन बेड नहीं मिल सका। सोफे पर ही उसको डि्रप चढ़ाई गई है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि बेड खाली होते ही उसे शिफ्ट कर दिया जाएगा। - मुजीब अहमद
सीने में दर्द की शिकायत है। दो दिन से भर्ती हूं। मेरे सामने ही रोजाना 40 से 45 मरीज आ रहे हैं। बेड न होने की वजह उन्हें दूसरे वार्ड में भेज दिया जाता है, या लौटा दिया जाता है। - संजीव

सांस लेने में काफी दिक्कत है। बुखार के साथ सीने में दर्द भी है। दवाओं की परेशानी नहीं है, लेकिन व्यवस्था और सफाई को लेकर अस्पताल के अधिकारियों को कुछ करना चाहिए। - फैज

कुत्तों ने बनाया बसेरा
इमरजेंसी वार्ड के ऊपर बने वार्ड में कुत्तों ने अपना बसेेरा बना लिया है। यहां वार्ड के बाहर दरवाजे पर ही कुत्ते लेटे या घूमते हुए दिख जाते हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वार्डाें के साथ ही पूरे जिला अस्पताल में कुत्तों की भरमार है। अस्पताल प्रशासन भी आंखें मूंदे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed