{"_id":"6559eadc0e55c92df900c051","slug":"patient-had-hernia-problem-on-the-left-side-but-doctor-surgery-right-side-in-bareilly-2023-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: अस्पताल में अजब कारनामा, मरीज के बायीं ओर थी हार्निया की परेशानी, दायीं ओर कर दिया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: अस्पताल में अजब कारनामा, मरीज के बायीं ओर थी हार्निया की परेशानी, दायीं ओर कर दिया ऑपरेशन
Sun, 19 Nov 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Nov 2023 04:47 PM IST
सार
फरीदपुर के गांव डिडौली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को बायीं ओर हार्निया की समस्या थी, लेकिन डॉक्टर ने दायीं ओर ऑपरेशन कर दिया। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बरेली में जिला अस्पताल के डॉक्टरों का अजब कारनामा सामने आया है। आरोप है कि मरीज को बायीं ओर हार्निया की समस्या थी, मगर डॉक्टर ने दायीं ओर ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित ने सीएमओ से इसकी शिकायती की। इस पर उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
फरीदपुर के डिडौली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उसे हार्निया की समस्या थी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो ऑपरेशन के लिए कहा गया। जांच के बाद ऑपरेशन हुआ। जब वह होश में आए तो पता चला कि डॉक्टर ने दायीं ओर का ऑपरेशन किया है, जबकि तकलीफ बायीं ओर थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने मामले की जांच और जिला अस्पताल के संबंधित सर्जन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की ओर से गठित जांच टीम सोमवार को पीड़ित और सर्जन के बयान दर्ज करेगी। साथ ही, बुजुर्ग को इलाज संबंधी सभी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।