फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passport Seva Kendra server down applicants from 13 districts are facing problems

Bareilly News: पासपोर्ट सेवा केंद्र का सर्वर डाउन, 13 जिलों से आए आवेदक हुए परेशान, मायूस होकर लौटे

Thu, 19 Jun 2025 06:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

तकनीकी खामी से बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के तमाम पासपोर्ट कार्यालयों में दिक्कत रही। बरेली स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का सर्वर डाउन रहा, लेकिन काम नहीं हो सका। इसके कारण 13 जिलों से आए आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Passport Seva Kendra server down applicants from 13 districts are facing problems
पासपोर्ट सेवा केंद्र, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पासपोर्ट सेवा केंद्र का सर्वर डाउन होने से बृहस्पतिवार को पासपोर्ट नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन आदि कार्यों के लिए 350 आवेदकों को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटे। आवेदकों ने कार्यालय के स्टाफ पर संतोषजनक जबाव के बजाय बदसलूकी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का सर्वर सुबह नौ बजे खुला। सुबह 11 बजे से सर्वर डाउन होने लगा। आवेदन, सत्यापन आदि कार्य प्रभावित होने लगे। इधर बरेली और मुरादाबाद मंडल से पहुंचे करीब साढ़े तीन सौ आवेदकों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Police: पिता चलाते हैं पंचर बनाने की दुकान, दो बेटियां बनीं सिपाही, घर में आईं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों को स्टाफ सर्वर डाउन की समस्या बताकर इंतजार करने को कहा। करीब तीन घंटे बीतने के बावजूद सर्वर सुचारू नहीं हुआ तो लोगों में आक्रोशि पनपने लगा। हंगामा की आशंका पर स्टाफ को सभी आवेदकों को प्रत्येक आधे घंटे बाद सर्वर की स्थिति बताता रहा। पर शाम तक कोई सुधार नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर आवेदकों ने साझा की परेशानी
बिजनौर से मोहम्मद जाहिद ने नया पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। स्लॉट के तहत वे बुधवार को बरेली आ गए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे कार्यालय पहुंचकर शाम चार बजे तक खड़े रहे, लेकिन कार्य नहीं हुआ। मुरादाबाद के मोहम्मद कैफ की भी कमोवेश यही समस्या रही। कैफ ने पासपोर्ट मुख्यालय के एक्स हैंडल पर परेशानी की शिकायत की बात कही। कुछ लोगों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया।

आवेदक सुविधानुसार रीशेड्यूल करा सकते हैं स्लॉट
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक उत्तर भारत के कई पासपोर्ट कार्यालयों पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कार्य हुआ। पर 11 बजे से सर्वर डाउन की समस्या से कार्य प्रभावित रहा। शाम तक इंतजार किया गया लेकिन अड़चन बरकरार रही। दोपहर तीन बजे आवेदकों को स्लॉट रीशेड्यूल करने और घर जाने की सूचना दी गई। दूरदराज से आए लोग लौटना नहीं चाहते थे। स्टाफ ने समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed