{"_id":"60c64c298ebc3e8ba77e563f","slug":"passing-through-madhinath-flyover-at-night-is-not-free-from-danger-bareilly-news-bly4494619126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में मढ़ीनाथ फ्लाईओवर से गुजरना खतरे से खाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में मढ़ीनाथ फ्लाईओवर से गुजरना खतरे से खाली नहीं
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर पर लगी लाइटें बनी हैं शोपीस, हादसे की बनी रहती है आशंका
विज्ञापन
बरेली। चौपुला रेलवे कॉलोनी के ऊपर से गुजर रहे मढ़ीनाथ फ्लाईओवर से रात में गुजरना खतरे से खाली नहीं है। फ्लाईओवर पर लाइटें तो लगी हैं, लेकिन जलती नहीं हैं। इससे रात में हादसे की आशंका बनी रहती है। फ्लाईओवर की लाइटें जलें तो इनसे कॉलोनी में भी रोशनी रहेगी।
रेलवे कर्मचारियों ने कई बार इस संबंध में इंजीनियरिंग अनुभाग में शिकायत की, लेकिन अब तक फ्लाईओवर की लाइटों के लिए इज्जतनगर मंडल के बिजली अनुभाग ने कनेक्शन ही चालू नहीं किया है। पिछले दिनों कई रेलवे कर्मचारियों ने एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना से मिलकर इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यूनियन भी कॉलोनी के लोगों की दिक्कतों की परवाह नहीं कर रही है। कर्मचारियों का कहना था कि फ्लाईओवर की लाइटें जलें तो इनसे कॉलोनी में भी काफी रोशनी रहेगी।