{"_id":"690faf1738f97fc9da068cef","slug":"passengers-who-booked-tickets-for-special-trains-are-stranded-waiting-for-10-hours-bareilly-news-c-4-vns1074-762572-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विशेष गाड़ियों में टिकट बुक कराकर फंस रहे यात्री, 10-10 घंटे करा रहीं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विशेष गाड़ियों में टिकट बुक कराकर फंस रहे यात्री, 10-10 घंटे करा रहीं इंतजार
विज्ञापन
नियमित गाड़ियां भी हो रहीं लेटलतीफी का शिकार, समय से यात्रा पूरी करना बनी चुनौती
बरेली। कोहरे का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को 10-10 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने पर लोग विशेष गाड़ियों में सीटें बुक करा रहे हैं, लेकिन समय पर उनकी यात्रा पूरी नहीं हो पा रही है। शनिवार को बरेली होते हुए गुजरने वाली सभी नौ विशेष गाड़ियां 10 घंटे तक देरी से आईं। ज्यादा किराया देकर भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
शनिवार को 04657 जयनगर-अमृतसर, 04015 समस्तीपुर-आनंद विहार और 05735 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ियां 10-10 घंटे की देरी से आईं। 04830 गोरखपुर-जोधपुर, 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ियों ने नौ-नौ घंटे इंतजार कराया। 03224 हरिद्वार-राजगीर विशेष गाड़ी चार घंटे, 03311 चंडीगढ़ विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई।
नियमित गाड़ियों में 12204 गरीब रथ तीन घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15002 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस, 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस एक-एक घंटे लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद