फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers on local routes wandering due to lack of buses

Bareilly News: बसों की कमी से भटक रहे लोकल रूटों के यात्री

Sat, 01 Feb 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers on local routes wandering due to lack of buses
बरेली। परिक्षेत्र की 580 बसें प्रयागराज महाकुंभ में जाने के बाद लोकल रूटों के यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की कमी होने के कारण बरेली से रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, दिल्ली, शाहजहांपुर, हरदोई, कासगंज, देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों के यात्रियों का ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। महाकुंभ में गईं रोडवेज बसों की वापसी सात फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद आठ फरवरी से कुछ सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर रोडवेज ने 150 बसों के फेरों को भी बढ़ाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। रात में लोकल रूटों के यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि सात फरवरी से प्रयागराज को आवंटित बसों की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके बाद व्यवस्था में सुधार होगा। महाकुंभ में हादसे के बाद बरेली से 32 बसों को वहां फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए बुधवार को भेजा गया था। रास्ते में भीड़ जाम और प्रयागराज में प्रवेश से पहले जाम में बसों के फंसने के कारण यह बसें तीसरे दिन शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच सकीं। कुछ बसों ने वहां से वापसी शुरू कर दी है, लेकिन भीड़ और जाम के कारण तय समय में इन बसों के बरेली आने की उम्मीद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed