फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers did not use buses .. Buses spent days waiting for passengers

यात्रियों ने बसों का नहीं.. बसों ने यात्रियों के इंतजार में गुजारा दिन

Tue, 02 Jun 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Passengers did not use buses .. Buses spent days waiting for passengers
सवारियों के आने का इंतजार करते बस ड्राइवर और कंडक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले दिन मात्र चार दर्जन बसें ही सफर पर निकलीं

विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बस स्टेशन पर पहले हालात ये रहते थे कि यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद ही बसों में जगह मिल पाती थी, लेकिन लॉकडाउन के दो माह बाद सोमवार से बसों का संचालन शुरू हुआ तो नजारा उल्टा था। बसों को पूरे दिन यात्रियों का इंतजार करना पड़ा। लिहाजा सिर्फ चार दर्जन बसें ही सफर के लिए निकल सकीं। इनसे बमुश्किल हजार-बारह सौ मुसाफिरों ने ही यात्रा की।
रोडवेज बसों का संचालन सुबह निर्धारित समय 8:00 बजे शुरू किया गया। परिवहन निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी सुबह ही स्टेशनों पर पहुंच गए। सवारियों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्लेटफार्म पर जाने दिया गया। बसों में बैठने से पहले कंडक्टर ने सभी सवारियों के हाथों को सैनिटाइज कराया। पुराने बस स्टेशन से लगभग डेढ़ दर्जन बसें ही दूसरे शहरों के लिए रवाना हुईं। इनमें मुश्किल से पांच-छह सौ यात्रियों ने ही सफर किया। दोपहर बाद यहां सन्नाटा पसर गया। बसें खड़ी रहीं, मगर सवारियों का अता-पता नहीं था। पुराने बस स्टेशन से वैशाली (दिल्ली), आगरा, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद, हापुड़ आदि स्थानों के लिए बसें भेजी गईं।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली भेजी गईं बसों को वैशाली में प्रवेश करने से रोक दिया गया। वैशाली पहुंची एक बस के कंडक्टर ने क्षेत्रीय कार्यालय को फोन करके बताया कि वैशाली में रोडवेज बसों को नहीं घुसने दिया जा रहा है। उन्हें पहले ही रोक दिया गया है। बाद में अधिकारियों ने वैैशाली प्रशासन से वार्ता करके मामला निपटाया। सेटेलाइट बस स्टेशन से पहले दिन 30 से ज्यादा बसें रवाना की गईं। यहां से पीलीभीत, टनकपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखनऊ और कानपुर के लिए बसें रवाना हुईं, लेकिन आठ-नौ सवारियों ने ही इनमें सफर किया। हुलासनगरा फाटक बंद होने की वजह से कुछ बसों को बीसलपुर और कुछ को जैतीपुर होते हुए शाहजहांपुर की दिशा में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को पूरी सुरक्षा और गाइडलाइन के अनुसार ही संचालित किया जा रहा है। स्टाफ भी पूरा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पहले दिन सवारियां बहुत कम रहीं। - चीनी प्रसाद, एआरएम (कार्मिक)


बहुत अच्छा तो नहीं, लेकिन फिर भी पहले दिन बसों का संचालन ठीक रहा। पहले बसें लगभग फुल करके ही रवाना की गईं, लेकिन जब सवारियां कम निकलते देखीं और बसों की रवानगी में विलंब होने लगा तो दोपहर से 30-35 सवारियां होने पर ही बसें रवाना की गईं। - दिनेश सिंह भदौरिया, सेटेलाइट बस स्टेशन प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed