फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parv and Vani won gold medals in table tennis.

Bareilly News: टेबल टेनिस के पर्व व वाणी को मिला स्वर्ण पदक

Sat, 22 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Parv and Vani won gold medals in table tennis.
बरेली। जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैनीताल रोड शाखा में आयोजित अंतर-विद्यालयीय चेस और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें स्कूल के कुल 1361 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं को कक्षा चार-पांच, छह से आठ और नौ से 12 तक तीन विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था। टेबल टेनिस स्पर्धा आठ जुलाई से शुरू हुई थी जिसमें 526 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया, जबकि 22 जुलाई से प्रारंभ हुई चेस प्रतियोगिता में 835 खिलाड़ियों ने अपनी चालों का दम दिखाया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि गुलाबराय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक त्रिजित अग्रवाल का स्वागत प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टेबल टेनिस के बालक वर्ग में पर्व खंडेलवाल, पर्व अग्रवाल और शुभ सक्सेना तथा बालिका वर्ग में वाणी जौहरी, पावनी सक्सेना और सार्वी गुप्ता ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं चेस प्रतियोगिता में विराट गुप्ता, अनंत सक्सेना और साहस अग्रवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी शिक्षक रजनीश त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed