फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parsakheda housing scheme could not be implemented in 15 years, government sought answers

Bareilly News: 15 साल में धरातल पर नहीं उतर सकी परसाखेड़ा आवासीय योजना, शासन ने किया जवाब-तलब

Sat, 28 Jun 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Parsakheda housing scheme could not be implemented in 15 years, government sought answers
सीबीगंज। आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना 15 वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। अब शासन ने अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा हैं। परिषद के अधिकारी अपना बचाव करते हुए जवाब तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना सात गांव टियूलिया, धतियां, हमीरपुर, वोहित, फरीदापुर रामचरण, बल्लिया , मिलक इमामगंज की कुल 561 हेक्टेयर जमीन आवासीय योजना विकसित होनी है।
विज्ञापन

2012 में जमीन अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया की गई थी, लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ सकी। सालों बाद 2022 में 2 नवंबर को आवास विकास परिषद के मुख्यालय पर आयोजित बोर्ड की बैठक में योजना लैंड पूलिंग स्कीम के तहत स्वीकृत हुई, लेकिन अधिकारियों की लेट-लतीफी के के चलते योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि अवार्ड कार्रवाई के लिए दो माह पूर्व प्रस्ताव बनाकर परिषद के मुख्यालय भेजा था। इसके बाद मुख्यालय से प्रस्ताव में कुछ कमियां रह गईं थीं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिया खंड कार्यालय को वापस भेज दिया था मगर एक माह बाद भी प्रस्ताव को दुरुस्त कर अभी तक नहीं भेजा है अब शासन ने 15 वर्षों के अंतराल का जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed