{"_id":"5c459d99bdec220c2959d078","slug":"parents-buried-baby-alive-in-pit-on-the-name-of-superstition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के बहकावे पर मां-बाप ने बच्ची को किया जिंदा दफन, जमीन के नीचे से रोने की आवाज आने पर खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के बहकावे पर मां-बाप ने बच्ची को किया जिंदा दफन, जमीन के नीचे से रोने की आवाज आने पर खुलासा
Mon, 21 Jan 2019 03:53 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, शाहजहांपुर
भाषा, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर जिले में हुई एक अजीबोगरीब वारदात में एक दम्पति ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी एक माह की बच्ची को गड्ढे में जिंदा दफन कर दिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाष चंद्र शाक्य ने सोमवार को यहां बताया कि जलालाबाद थानाक्षेत्र के पुरैना गांव के पास 18 जनवरी की शाम को जमीन के नीचे से नवजात बच्ची की आवाज सुनकर लोगों ने खोदाई की और एक गड्ढे से बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची के पिता शादाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बेटी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। किसी ने उसे जमुनिया कस्बे में रहकर दुआ-तावीज करने वाले अबरार नामक व्यक्ति के यहां ले जाने की सलाह दी।
तांत्रिक ने बच्ची को देखकर बताया कि उस पर किसी प्रेत का साया है। अगर जल्दी ही इसका उपचार नहीं कराया गया तो यह पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लेगी।

शाक्य के मुताबिक शादाब ने बताया कि अबरार के इस जवाब पर उसने प्रेत से छुटकारा पाने के लिये अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक गड्ढा खोदकर बच्ची को उसमें दफना दिया।
पुलिस ने नवजात बच्ची के पिता शादाब, उसकी मौसी आसमां और तांत्रिक अबरार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची की मां नगमा और मौसा नाजिम की तलाश की जा रही है।