फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parcham-e-Sharafati's procession, accompanied by austerity

अकीदत के साथ निकला परचम-ए-शराफती का जुलूस

Tue, 21 Nov 2017 02:06 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 21 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Parcham-e-Sharafati's procession, accompanied by austerity
उसेऱ्र्से सरापऊफ्ती
 सोमवार को शाहबाद की गलियां रूहानियत की बारिश से सराबोर थीं। अकीदतमंदों का भारी जमावड़ा दरगाह की गलियों में एकत्र था। हजरत शाह शराफत अली मियां के दीवाने उर्स की खुशियों से लबरेज थे। मौका था परचम-ए-शराफती के जुलूस का। तकरीरी तकरीब के बाद साहिबे सज्जाजा शाह सकलैन मियां हुजूर ने परचम सौंपकर जुलूस रवाना किया। आया.. उर्स शराफत आया.. गली-गली झंडा लहराया... के नारों के बीच जुलूस चल पड़ा और दीवाने झूम कर उर्स-ए-शराफत तथा ईद-मीलादुन्नबी के नारे लगाते हुए बढ़ते रहे। 
विज्ञापन

झिलमिलाती पन्नियों, फूलों की झालरों, झंडे, बैनर और स्वागत द्वारों से सजे रास्तों से जुलूस पूरी शान के साथ गुजरा। जुलूस जिन रास्ते से निकला, अकीदतमंदों ने गुलाब और गेंदों के फूलों की पंखुड़ियों की बारिश कर उन्हें मखमली बना दिया। इत्र और केवड़े की खुशबू माहौल में ताजगी भर रही थी। जुलूस अल्हाज गाजी मियां, अल्हाज मुमताज मियां और अल्हाज मुंतखब मियां की कयादत में निकाला गया। जो हजरत शाह शराफत मियां से चल कर ब्रह्मपुरा, दीवानखाना, कोहाड़ापीर से कुतुबखाना होते हुए मनिहारों की गली के रास्ते दरगाह शरीफ पहुंच कर पूरा हुआ। यहां सज्जादानशीन शाह मोहम्मद सकलैन मियां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इससे पहले दरगाह मेहमानखाने में महफिल सजाई गई। सज्जादानशीन की सरपरस्ती में हुए इस कार्यक्रम में नातो मनकबत और तकरीरें हुईं। इसके बाद जुलूस रवाना किया गया।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed