{"_id":"5883b09f4f1c1b6f35efe3e7","slug":"parapet-wall-will-be-broken-up-will-be-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी दीवार के आगे बनेगी रेलिंग, रहेगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी दीवार के आगे बनेगी रेलिंग, रहेगी सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parapet wall will be broken up, will be cleaning
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
जंक्शन के बाहर बुकिंग आफिस के सामने जो गंदगी से बचाव को दीवार तोड़ी गई है, अब उसके स्थान पर रेलिंग बनेगी। जिससे यहां साफ सफाई रहेगी। यह निर्णय शनिवार को सेवा प्रगति समूह की बैठक में लिया गया है। यहां बता दें कि अभी तक इस दीवार के आगे लोग पेशाब करते थे, जिससे गंदगी बजबजाती रहती थी। इसीलिए यह दीवार तोड़ी गई थी।
इसके अलावा बैठक में जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने थाने के पीछे टंकी से ओवरफ्लो होकर आने वाले पानी से जलभराव की समस्या रखी। इसके भी समाधान पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम से पॉवर केबिन तक अंडरग्राउंड जाने वाली सीवर लाइन चोंक होने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। रिजर्वेशन सुपरवाइजर एके शर्मा ने बुकिंग आफिस की सीवर लाइन चोंक होने की बात कही। इस पर भी गंभीरता से विचार किया गया। साथ ही गाड़ियाें के टाइम टेबल और किराया सूची के लटके बोर्ड को ठीक से लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक एके शुक्ला समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।