{"_id":"64d82df42ce2e995240e8867","slug":"paramilitary-force-deployed-in-jogi-nawada-chak-mehmood-bareilly-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जोगी नवादा-चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, दोनों इलाकों में सुरक्षा बढ़ी; फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जोगी नवादा-चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, दोनों इलाकों में सुरक्षा बढ़ी; फोर्स तैनात
Sun, 13 Aug 2023 06:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Aug 2023 06:42 AM IST
सार
जोगी नवादा और चक महमूद में पिछली घटनाओं को देखते हुए इस रविवार व सोमवार को भी कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है। इसलिए संबंधित इलाके में पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
जोगी नवादा में पैरामिलिट्री फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने के लिए पुलिस माहौल बनाने में जुटी है। सब ठीक रहा तो 20 अगस्त को परंपरागत रूट से कांवड़ निकाली जा सकती है। इससे पहले शनिवार को चक महमूद से जोगी नवादा तक फोर्स बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सावन अधिमास के साथ दो माह का होना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बार जोगी नवादा व चक महमूद में दो बार रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान बवाल हो चुका है।
विज्ञापन
पिछला रविवार जरूर शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा है। इस रविवार व सोमवार इस क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है। इसलिए संबंधित इलाके में शनिवार सुबह से ही पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
खुराफातियों को दी चेतावनी
शनिवार को अधिकारियों ने भी संबंधित क्षेत्र का दौरा किया। दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों से बात कर सुरक्षा और बेहतर माहौल देने का भरोसा दिलाया गया। वहीं खुराफातियों को सुधरने की चेतावनी दी गई। महंत पक्ष ने 20 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति मांगी है।
अधिकारी चाहते हैं कि परंपरागत तरीके से यात्रा को निकाल दिया जाए। हालांकि ऐसा माहौल बनाने की तैयारी है जिसमें दूसरा पक्ष भी कांवड़ यात्रा का स्वागत करे। एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी दौरा किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सोमवार तक फोर्स की तैनाती इसी तरह रखी जाए। फिर स्थिति के हिसाब से ढील दी जा सकती है।