फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parali Mandi app model will be implemented in all the districts of uttar pradesh

पराली से कमाएं पैसा: यूपी के सभी जिलों में लागू होगा मंडी एप का मॉडल, बरेली की मंडलायुक्त ने कराया है तैयार

Thu, 09 Nov 2023 02:25 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बीते दिनों पराली मंडी एप तैयार करवाया था। इस एप में किसानों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। कंपनियां ब्योरे के आधार पर किसानों से सीधा संवाद कर पराली की कीमत तय करने के बाद उसे खरीदेंगी। 

विज्ञापन
Parali Mandi app model will be implemented in all the districts of uttar pradesh
बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के लिए परेशानी बन रही पराली अब आय का जरिया बनेगी। बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की ओर से तैयार पराली मंडी एप की सराहना करते हुए सरकार ने इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों मंडलायुक्त ने इस एप को तैयार कराया था। एप पर किसानों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। बायो कंप्रेस्ड गैस प्लांट संचालित कर रहीं कंपनियां ब्योरे के आधार पर किसानों से सीधा संवाद कर पराली की कीमत तय करने के बाद उसे उठाएंगी। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। फिलहाल, एप पर अभी किसानों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। बीते दिनों मंडलायुक्त ने रिन्यूवल एनर्जी कॉन्क्लेव में  एप का प्रस्तुतीकरण दिया था, जिसे शासन ने सराहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कृष्णपाल की हुईं शबाना: हिंदू धर्म अपना कर नाम रखा पूजा, बरेली के आश्रम में प्रेमी से रचाया विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में होती है 27 लाख टन पराली
बरेली मंडल के 1.17 लाख पंजीकृत किसान सालाना करीब 5.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती करते हैं। एक हेक्टेयर में न्यूनतम पांच टन पराली होती है। इस लिहाज से मंडल में करीब 27 लाख टन पराली होती है। एप के जरिये पराली बायो गैस प्लांट तक पहुंचेगी।

एचपीसीएल प्लांट करेगा खरीदारी
एप के जरिये बदायूं के दातागंज में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बायो गैस प्लांट के लिए पराली की आपूर्ति हो सकेगी। 120 करोड़ की लागत से यह सीबीजी प्लांट वर्ष 2021 में बन गया था पर पराली न मिलने से संचालित नहीं हो सका।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बरेली मंडल में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और किसानों को पराली का उचित मूल्य दिलाने के लिए विकसित एप सेतु बनेगा। प्रदेश सरकार के समक्ष प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण हुआ था। सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed