फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parakh app cheated in NET, teachers kept scanning OMR sheets till late evening

Bareilly News: नैट में परख एप ने दिया धोखा, देर शाम तक ओएमआर शीट स्कैन करते रहे शिक्षक

Tue, 26 Nov 2024 07:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Parakh app cheated in NET, teachers kept scanning OMR sheets till late evening
बरेली। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का भाषा और गणित विषय में लर्निंग आउटकम का आकलन करने के लिए सोमवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) कराया गया। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के बाद शिक्षकों को परख एप पर डाटा सिंक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ओएमआर शीट एप पर अपलोड नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विद्यालयों में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई गई। अपराह्न 1:30 बजे तक ओएमआर शीट्स की स्कैनिंग की गई। स्कैनिंग के बाद शीट का फोटो सेव हो गया, लेकिन काफी देर तक डाटा सिंक का ऑप्शन नहीं दिखा। ऐसे में अंतिम रूप से शीट पोर्टल पर जमा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शिक्षक समाधान की तलाश करते नजर आए वहीं, विभाग के अधिकारी भी तकनीकी समस्या के निवारण का रास्ता नहीं बता सके। बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक एप का स्क्रीनशॉट खंड शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करते रहे। एप पर कई विद्यार्थियों का नाम भी प्रदर्शित नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों का किया निरीक्षण
बीएसए संजय सिंह ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। कहा कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षताओं का मूल्यांकन करना रहा। परीक्षा में कक्षा एक के 48,593, कक्षा दो के 50,159, और कक्षा तीन के 50,079 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल विद्यार्थी उपस्थिति 93 प्रतिशत रही।

विद्यार्थियों की ओएमआर शीट शिक्षकों ने भरी
प्राथमिक विद्यालय सूफी टोला में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों की ओएमआर शीट शिक्षकों ने भरी। इसके बाद शीट स्कैन करने में दिक्कत आई। शाम को शीट अपलोड हो सकी। वहीं, प्राथमिक विद्यालय खुर्रम गौटिया में छात्र-छात्राएं देर तक सवाल हल करने का प्रयास करते नजर आए।


विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ नैट में प्रतिभाग किया। कुछ विद्यालयों में परख एप संबंधी तकनीकी समस्या आई है। इसके समाधान के लिए पत्राचार किया जा रहा है।- संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed