फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pappu girdhari not present on date

जैन दंपती मर्डर केस : तारीख पर हाजिर नहीं हुआ पप्पू गिरधारी

Sun, 22 Aug 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
pappu girdhari not present on date
बरेली। 31 साल पुराने जैन दंपती हत्याकांड में वारंट जारी होने के बावजूद उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पति पप्पू गिरधारी शनिवार को अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अब्दुल कय्यूम की अदालत में चल रही है। अगली सुनवाई के लिए दस सितंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1990 में 11 जून की रात सिविल लाइंस निवासी कारोबारी नरेश जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन की उनके आवास पर ही गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मुकदमे में जोगीनवादा के पप्पू गिरधारी, हरिशंकर उर्फ पप्पू, बदायूं में थाना कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मपुरा के जगदीश सरन गुप्ता, रोहली टोला के भगवान दास, कटरा चांद खां के केपी वर्मा, साबिर, शीशगढ़ के योगेश चंद्र, आंवला के बजरुददीन, भुता के नरेश कुर्मी, फतेहगंज पश्चिमी के हरपाल, बदायूं की पूनम उर्फ सुनीता उर्फ गुड्डी समेत 12 लोगों पर आरोप तय किए गए थे। इनमें से कुछ की मौत भी हो चुकी है। अब यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश अब्दुल कय्यूम की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियुक्त पप्पू गिरधारी के कोर्ट में हाजिर न होने के चलते 29 जुलाई और फिर पांच अगस्त को उसका गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इस पर उसके वकील ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी भी दी थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। शुक्रवार 20 अगस्त को इस मुकदमे में सुनवाई की तारीख थी। मुहर्रम की छुट्टी के चलते शनिवार को मामला सुनवाई पर लगा मगर पप्पू गिरधारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस ट्रांसफर अर्जी पर 27 अगस्त को सुनवाई
वारंट जारी होने के बाद पप्पू गिरधारी की ओर से इस केस को किसी अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए भी जिला जज की अदालत में अर्जी लगाई गई है। इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed