फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panna heads became the basis of BJP victory in UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav: सवा दो लाख पन्ना प्रमुख बने भाजपा की जीत का आधार, नगर निकायों में खिलाया 'कमल'

Tue, 16 May 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 May 2023 02:42 PM IST
सार

निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इस पर भाजपा बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि बृजक्षेत्र में बनाए गए सवा दो लाख पन्ना प्रमुख का जीत में अहम योगदान रहा। 

विज्ञापन
Panna heads became the basis of BJP victory in UP Nikay Chunav
प्रेसवार्ता करते क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में बरेली समेत बृजक्षेत्र की छह नगर निगम सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 38 नगर पालिकाओं में 18 पर जीत दर्ज की। इसी तरह 112 नगर पंचायतों में 47 पर भाजपा ने कब्जा किया। यह आंकड़े सोमवार को बरेली में सिविल लाइंस के एक होटल में बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने प्रेसवार्ता के दौरान बताए। उन्होंने बताया कि बृजक्षेत्र में बनाए गए सवा दो लाख पन्ना प्रमुख का जीत में अहम योगदान रहा।

विज्ञापन


दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि नगर निगम के वार्डों में 470 में 263 पार्षद भाजपा की टिकट पर जीते हैं और चार ऐसी नगर पालिकाओं व 22 नगर पंचायत पर कब्जा किया, जहां पहले कभी भाजपा ने जीत हासिल नहीं की थी।
विज्ञापन


इन सीटों पर जनसंपर्क के लिए भाजपा ने 334 मंडल का गठन किया था और 26 हजार 462 बूथों का गठन किया था। इन बूथों से मतदाताओं से लगातार संपर्क और उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करने की प्रमुख भूमिका में दो लाख 21 हजार 134 पन्ना प्रमुखों को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में मेयर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार 

बरेली के मेयर पद पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा के उमेश गौतम लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। उन्होंने सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को 56 हजार वोटों से हराया। यह अब तक मेयर पद पर हार-जीत का सबसे बड़ा अंतर है। वहीं नगर निगम के 51 वार्डों से पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed