UP News: आग लगने की अफवाह से पंजाब मेल एक्सप्रेस में मची भगदड़, 20 यात्री घायल, छह गंभीर
Shahjahanpur News: रविवार सुबह मीरानपुर कटरा और बिलपुर के बीच पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई, जिससे यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इससे 20 यात्री घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस के जनरल कोच में अग्निशमन यंत्र के गिरने पर निकले पाउडर से आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। कटरा-बिलपुर के बीच दहशत में आए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। जल्दबाजी में नीचे कूदने से करीब 20 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी समेत छह यात्रियों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रविवार की सुबह 8:40 बजे बरेली जिले के बिलपुर के आगे बहगुल नदी पर पंजाब मेल की पीछे से तीसरी बोगी (जनरल) में आग लगने की अफवाह पर यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। गाड़ी की आधी बोगी नदी के पुल पर और आधी बाहर थी। गाड़ी के रुकते ही यात्रियों ने नीचे कूदना शुरू कर दिया। आग की दहशत से भगदड़ में कुछ देर में जनरल समेत अन्य बोगियां खाली हो गईं। यात्री दहशत में आ गए।
20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
चालक और गार्ड ने बोगी को चेक किया। जांच में ठीक मिलने पर घायलों को महिला व गार्ड की बोगी में सवार कराकर 20 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया। सुबह 10:10 बजे ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी को रोका गया। रेलवे के अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान करने के लिए जांच कराई जा रही है।
इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में चंदौली जिले के सैयद रजा निवासी खलील अंसारी की पत्नी अख्तरी 50, उनकी बेटी अनवरी 26, अमेठी के अहरावल के शिव सहाय 42, गाजीपुर के थाना जंगीपुर के रजईपुर बिन्नी निवासी चंद्रपाल 32, झारखंड के मजदा के रन्नी लाल 50, उन्नाव जिले के बागरमऊ तलैया निवासी कुलदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.