फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panel of doctors amputates student's legs

Bareilly News: डॉक्टरों के पैनल ने काटे छात्रा के पैर

Wed, 25 Oct 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Panel of doctors amputates student's legs
बरेली। सीबीगंज की छात्रा का तीन घंटे तक ऑपरेशन कर दोनों पैर जांघों के पास से काट दिए गए। सात डॉक्टरों के पैनल ने ऑपरेशन किया। पिता को दूसरी बार फिर बेटी के पैरों को दफन करने का अफसोस रहा। तीसरे दिन पट्टी खुलने पर ऑपरेशन की सफलता को लेकर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले छात्रा लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। तब उसके दोनों पैर घुटने से नीचे से और बांया हाथ कोहनी के पास से कटा था। छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक शोहदे ने यह घटना की है। वह बेटी को अक्सर छेड़ता था। आरोपी व उसके पिता अभी जेल में हैं। घटना के दिन रेलवे ट्रैक पर पड़े छात्रा के हाथ-पैर उसके पिता व परिजनों ने दफन किए थे।
विज्ञापन

अब सेप्टिक फैलने की स्थिति में छात्रा के दोनों पैरों को जांघ के पास से काटा गया है। पिता के मुताबिक सात डॉक्टरों की टीम थी, जिसमें एक डॉक्टर बाहर से आए थे। इन्होंने सुबह 9:30 बजे ऑपरेशन शुरू किया जो 12:30 बजे खत्म हुआ। मेडिकल टीम ने बेटी के दोनों पैर उन्हें ट्रे में रखकर दे दिए। परिवार के दूसरे लोगों के साथ उन्होंने पैरों को दफना दिया। डॉक्टरों ने फिलहाल ऑपरेशन को सफल बताया है और कल तक बेटी को होश में आने के उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 को आएंगे राज्यमंत्री
पिछड़ा वर्ग व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के कार्यालय से छात्रा के परिजनों को पत्र के जरिये सूचना दी गई है। इसके मुताबिक राज्यमंत्री 27 अक्तूबर को दोपहर सवा बजे छात्रा के गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देंगे। इसके अलावा वह सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed