फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat Utsav Ghar will be built in Aonla with Rs 1.41 crore

Bareilly News: आंवला में 1.41 करोड़ रुपये से बनेगा पंचायत उत्सव घर

Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Ghar will be built in Aonla with Rs 1.41 crore
आंवला। शादी व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शासन ने एक पंचायत उत्सव घर बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण में 1.41 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। उत्सव घर के निर्माण के लिए कम से कम तीन हजार वर्गमीटर जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। शासनादेश आने के बाद जिला प्रशासन ने इनके निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में आंवला विधानसभा क्षेत्र में इस भवन के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। एसडीएम नहने राम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में पंचायत उत्सव घर के निर्माण के लिए तहसीलदार को भूमि की तलाश के लिए निर्देशित किया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन संचालित होंगे और वाहनों के आने जाने का सुगम लिंक मार्ग होगा। वहां प्राथमिकता के आधार पर इनका निर्माण कराया जाएगा। इसके अंतर्गत 71 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव घर बनाए जाने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed