{"_id":"6862ec8a4529e47f9a03c3d1","slug":"panchayat-utsav-bhawan-will-be-built-in-gram-panchayat-bareilly-news-c-4-1-bly1039-672426-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्राम पंचायत में बनेगा पंचायत उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्राम पंचायत में बनेगा पंचायत उत्सव भवन
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीणों को अब वैवाहिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन को बनाया जाएगा। यह भवन सस्ती दरों पर ग्रामीणों को उनके परिवार के आयोजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक भवन को 1.14 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन भवनों निर्माण कराया जाएगा, जहां पर ग्रामीण कार्यक्रम कर सके। हालांकि इसके लिए उनको किराए के रूप में मामूली दरों को चुकाना होगा। संवाद
--
डीएम की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय टीम करेंगी जगह का चयन
पंंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए जगह का चयन समिति द्वारा किया जाएगा। समिति का गठन शासन की ओर से किया गया है। इसमें अध्यक्ष की भूमिका में डीएम रहेंगे, जबकि सीडीओ, एडीएम, जिला पंचायत के एएमए, लोनिवि के अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य/सचिव के रूप में रहेंगे।
--
पांच साल के अनुबंध पर दिया जाएगा पंचायत उत्सव भवन
पंचायत उत्सव भवन का संचालन ग्राम पंचायत निविदा प्रक्रिया के माध्यम से अनुबंध किया जाएगा। इसमें भवन के रखरखाव, मरम्मत, जल शुल्क, बिजली का व्यय भार आदि ठेकेदार की ओर से वहन किया जाएगा। इसके लिए संस्था से पांच साल के लिए अनुबंध रहेगा।
विज्ञापन
-- --
ग्रामीण वैवाहिक समेत अन्य कार्यक्रम पंचायत उत्सव भवन में कर सकेंगे। शासन के निर्देश के अनुसार इसका निर्माण कराया जाएगा।
-महेंद्र सिंह, उपनिदेशक पंचायत