{"_id":"66aae0e8c5a692de02029a55","slug":"panchayat-secretary-beaten-up-for-refusing-to-tamper-report-on-seven-including-three-named-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102579-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हेराफेरी करने से मना करने पर पंचायत सचिव को पीटा, तीन नामजदों सहित सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हेराफेरी करने से मना करने पर पंचायत सचिव को पीटा, तीन नामजदों सहित सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के गांव ग्वारी में ग्राम सचिवालय पर बैठक कर साथी संग सरकारी काम निपटा रहे पंचायत सचिव पर नाजायज काम करने का दबाव बनाया और न मानने पर न केवल बंधक बनाकर मारपीट की बल्कि कुछ सरकारी अभिलेख भी छीन लिए। प्रशासन की पहल पर पुलिस ने तीन नामजदों सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पंचायत सचिव शशांक शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मंगलवार शाम चार बजे वे अपने साथी अमित प्रकाश के साथ ग्वारी गांव के सचिवालय में सरकारी काम निपटा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही तमंचे लिए हुए मनोज गंगवार, तेजपाल, ओमवीर और चार अज्ञात लोग सचिवालय में घुस आए और अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने लगे। मना करते ही सबने बंधक बनाकर जमकर पीटा।
आरोप है कि मनोज ने तमंचे का भय दिखाकर जबरन समझौता नामा भी लिखा लिया और धमकाया कि बहेड़ी ब्लॉक में नौकरी करने पर उसे उनके नाजायज काम करने ही होंगे। इसके साथ ही कुछ सरकारी रजिस्टर भी छीन लिए। संवाद