फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Palm Sunday celebrated as Victory Day

Bareilly News: विजय दिवस के रूप में मनाया पाम सनडे

Mon, 03 Apr 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Palm Sunday celebrated as Victory Day
बरेली। ईसाई समाज में चालीस दिवसीय उपवास के अंतिम रविवार को पॉम सनडे के रूप में मनाया गया। शहर के चर्चों में आराधना की गई। परिसर को खजूर की डालियों से सजाया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर के आलोक नगर स्थित इंटरडिपेंटेंट बैप्टिस्ट चर्च में विजय दिवस मनाया गया। सीनियर पास्टर रेब्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह को संपूर्ण मानव कल्याण के लिए हमारी जरूरत है। विशेष गीत के माध्यम से आराधना की गई। चर्च प्रभारी पुरोहित विशाल अरपन सैमुअल ने आराधना को संचालित किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में भी खजूरों का इतवार मनाते हुए भक्ति गीत गाए गए। बाइबिल का पाठ किया गया। पादरी नंदा ने पॉम सनडे की महत्ता बताई। क्वायर की ओर से विशेष गीत गाए गए। मसीह समाज के विशेष संस्कार के तहत 25 नवयुवक और युवतियों ने चर्च की पूर्ण सदस्यता ग्रहण की। डीएस रेव्ह. सुनील के मसीह ने इन्हें सदस्यता दिलाई। संडे स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति विशेष रही। अंत में सभी नए सदस्यों को प्रभु भोज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सेंट अल्फाॅन्सस चर्च, सेंट माइकल चर्च, सेंट स्टीफन चर्च, इंग्लिश चर्च, सेंट पॉल्स चर्च, मैथोडिस्ट चर्च (सुभाषनगर) आदि में भी आराधाना के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। सोमवार से दुख भोग सप्ताह (पैशन वीक) मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed